फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में बाल-बाल बचा व्यक्ति

Sat, 30 Apr 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
 घर के बाहर बैठकर शराब पीने से रोकने पर हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार देर शाम कबीर बस्ती निवासी कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में व्यक्ति नीचे बैठ गया और गोली ऊपर से निकल गई। इससे पूर्व हमलावरों द्वारा की गई पत्थरबाजी में एक युवक को चोट आईं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में बस्ती निवासी नौ युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कबीर बस्ती निवासी मनीष ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर के सामने बस्ती निवासी कुछ युवक शराब पी रहे थे। उसने युवकों को ऐसा करने से रोका तो वो उससे गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर युवक मारपीट पर उतर आए। बाद में शोर-शराबा सुनकर अन्य परिजन व पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे तो वो सभी मौके से भाग खड़े हुए। इस बात को लेकर बाद में उनके परिवार के साथ कहासुनी भी हो गई। मनीष ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने दो साथियों के साथ मकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान बस्ती निवासी उक्त युवक वहां पहुंच गए। बिना किसी बात के उन्होंने उन पर पत्थर बरसाने से शुरू कर दिए। इसी दौरान शोर-शराबा होने पर उसका चाचा पवन बाहर आया और हमलावर युवकों की तरफ बढ़ा तो उनमें से एक ने उसके चाचा पर पिस्तौल तान दी। जब तक अन्य परिजन मौके पर पहुंचते इससे पहले ही एक युवक ने फायर कर दिया। गनीमत रही कि फायरिंग के तुरंत बाद पवन नीचे बैठ गया और गोली सिर के ऊपर से निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मनीष ने पुलिस को बताया कि हमलावरों के पास दो पिस्तौल थी।

मनीष के बयान पर पुलिस ने बस्ती निवासी सोमवीर, विक्की,  रविंद्र, ऋषि, सोनू, टिंकू, हितेष, जोगेंद्र व राजेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व आर्म्स एक्ट 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूदेव सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें