भिवानी के गांव इमलोटा में बुधवार रात हुई चोरी व महिला के हमले में मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। फिलहाल घायल महिला की हालत खतरे बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ सबूत भी जुटाए है।
बृहस्पतिवार को गांव इमलोटा निवासी कृष्ण के मकान में कुछ लोगों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इस दौरान चोरी का विरोध करने पर महिला सुनीता पर आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया था जिससे महिला जख्मी हो गई थी। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके से सबूत आदि जुटा लिए है।