फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा

Wed, 14 Dec 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में अपने आपको शिक्षा बोर्ड का कर्मचारी बता जेबीटी टीचर को एचएसएससी की क्लर्क  परीक्षा पास कराने के नाम पर 65 हजार ठगने वाले व्यक्ति को काबू किया गया है। उससे 65 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की गई। जबकि सौदा छह लाख में तय हुआ था।
गांव मंढाण वासी अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत की कि एक व्यक्ति उसकी पत्नी को एचएसएससी की क्लर्क परीक्षा में पास करवाने के नाम पर छह लाख रूपये मांग रहा है। 45 हजार रुपये दिए जा चुके है और 20 हजार अब देने है। जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने टीम बनाई और कर्मचारी को 20 हजार रुपये लेते हाथ काबू किया। जांच में सामने आया कि वह शिक्षा बोर्ड का कर्मचारी है ही नहीं बल्कि पहले अनुबंध आधार पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में अनिल ने उसकी पत्नी जेबीटी टीचर लगी हुई है और उसने पिछले रविवार को ही एचएसएससी क्लर्क की परीक्षा दी थी। उसे पास कराने के बदले तोशाम क्षेत्र के गांव ईश्रवाल वासी सतबीर ने छह लाख रूपये मांगे। उसने करीब 45 हजार रुपये पहले दे दिए जबकि 20 हजार रुपये की रकम देने से पहले उसे कुछ शक हुआ। जिसके बाद सिविल लाइन थाना में शिकायत की। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्नोई ने बताया कि सतबीर अपने आपको शिक्षा बोर्ड में कर्मचारी बता रहा था, जबकि करीब ढाई साल पहले उसने शिक्षा बोर्ड में डीसी रेट पर चतुर्थ श्रेणी अनुबंधित कर्मचारी के तौर पर काम किया था। पुलिस पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 65 हजार रूपये की नगदी भी बरामद की गई है। सतबीर को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें