फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

Wed, 14 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
gangrape - फोटो : BBC
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सूने घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर आई मां को आरोपी धक्का देकर भाग निकला। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर स्थित एक दूध डेयरी में मजदूरी करने वाले बेलहरी रामपुर थाना रैपुरा के एक निवासी ने बताया कि वह पत्नी और 14 साल की पुत्री के साथ एक साल से यहां रहता है। मंगलवार की सुबह वह शौच क्रिया के लिए गया था

और पत्नी मवेशियों को चारा डाल रही थी। इसी बीच पड़ोसी बोड्डा पुत्र अभिमन्यू उसके घर में घुसा और सो रही पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के पिता ने बताया कि पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंची मां को आरोपी धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद कोतवाली आकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई हैै और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें