फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्तांग पर ईंट मारकर की थी सुनील की हत्या

Tue, 28 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बिधनोई वासी सुनील हत्याकांड का खुलासा हो गया है। दो दोस्तों ने उसकी बेरहमी से हत्या की थी। पहले मोगरा (लकड़ी का भारी मुसल) से चोट मारी और फिर गुप्तांग पर ईंट मारकर हत्या की थी। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बना। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



बिधनोई वासी युवक सुनील की नौ मई की रात कोहत्या कर दी गई थी। गांव की बणी में उसका शव मिला था। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में मृतक सुनील के दो दोस्तों कुलदीप उर्फ कालिया व सोमबीर उर्फ गोटिया को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या की वारदात कबूल ली है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि एक ने पहले मोगरा सेसुनील की बाई आंख के पास चोट मारी। एक ने पहले गुप्तांग पर ईंट मारी और फिर दाई पसलियों की ओर ईंट से चोट मारकर सुनील की हत्या की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोगरा व ईंटें बरामद कर ली है।

प्रेम प्रसंग के कारण हुई पिटाई से आहत था कुलदीप
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कुलदीप एक लड़की से प्रेम करता था जो सुनील की दूर की रिश्तेदारी में है। सुनील को इस प्रेम प्रसंग का पता लग गया और  उसने लड़की की माता को सब बता दिया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने कुलदीप की पिटाई कर दी। तभी से कुलदीप सुनील से रंजिश रखता था और इसी रंजिश में उसने अपने साथी सोमबीर के साथ मिलकर सुनील की हत्या की।
विज्ञापन


आखिर कहां थे दोनों आरोपी
कुलदीप और सोमबीर के परिजनों के अनुसार पिछले चार-पांच दिन से दोनों पुलिस हिरासत में है। हाईकोर्ट की ओर से नियुक्त वारंट ऑफिसर ने दो रोज पूर्व रात को छापा मारा तो दोनों थाने में नहीं मिले। पुलिस ने भी दोनों की किसी तरह की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि कुछ रोज पूर्व पुलिस को एक आरोपी के साथ गांव में देखा गया था। अब पुलिस ने दोनों को अचानक पेश करते हुए हत्या का खुलासा किया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पहले से दोनों पुलिस के पास थे। या रविवार को ही गिरफ्तार किया।

सुनील की हत्या के आरोप में कुलदीप और सोमबीर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। उन्होंने मोगरा और ईंटों से चोट मारकर सुनील की हत्या की। पुलिस ने मोगरा और ईंट बरामद कर ली है। प्रेम प्रसंग के चलते सुनील की हत्या की गई है।
विज्ञापन

बलबीर सिंह, एसएचओ, बहल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें