फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक में हुई सिपाही से हाथापाई, वर्दी फाड़ी

Tue, 06 Dec 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police fight - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तोशाम में बैंक लाइन तोड़कर बैंक में घुसने से रोका तो एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी से हाथापाई का प्रयास किया। आरोप है कि व्यक्ति ने पुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। पुलिसकर्मी की शिकायत पर सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नोटबंदी के चलते बैंकों में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटियां लगी हुई हैं। सिपाही सरजीत की ड्यूटी सेंट्रल बैंक में लगी हुई थी। सोमवार सुबह करीबन 11 बजे एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की और वर्दी फाड़ दी। सिपाही सरजीत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि ड्यूटी के दौरान सोमबीर नाम का एक व्यक्ति लाइन को तोड़कर बैंक में घुसने का प्रयास कर रहा था। समझा बुझाकर आरोपी को मौके से हटा दिया गया। थोड़ी देर बाद यह व्यक्ति फिर लाइन तोड़कर आने लगा। इस दौरान लोगों ने टोका-टाकी की। आरोपी को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर व्यक्ति हाथापाई करने लगा और वर्दी फाड़ दी। सिपाही सरजीत की शिकायत पर दरियापुर निवासी सोमबीर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 283, 148, 149, 332, 353 के तहत मामला दर्ज किया है। इस बारे में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें