फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCTV में रिकॉर्ड हुई हत्या की वारदात: थप्पड़ मारते ही त्याग दिए प्राण, एक माह पहले भी हुआ था आरोपी से झगड़ा

Sat, 18 Oct 2025 01:25 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

रामदत्त गली निवासी अनिल अपने पिता के साथ रहता था और अविवाहित था। उसके भाई और मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था। त्योहार से पहले इकलौते बेटे की मौत से बुढ़ा बाप भी सदमें में है।
विज्ञापन
घटना का CCTV - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के नया बाजार क्षेत्र में रामदत्त गली निवासी 45 वर्षीय अनिल की हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पड़ोस के ही एक आरोपी युवक के साथ उसका करीब एक माह पहले झगड़ा हुआ था। शुक्रवार शाम को जब वह बाजार में गया था तो इसी दौरान आरोपी से उसका फिर आमना सामना हो गया। आरोपी ने उसे पकड़ा और फिर जोर का एक थप्पड़ व घूंसा जड़ किया। नीचे गिरते ही अनिल ने प्राण त्याग दिए। शनिवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपी द्वारा अनिल को थप्पड़ व घूंसा जड़ने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। आसपास दो से तीन लोग और उनका बीच बचाव भी कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच आरोपी ने अनिल को जोर का थप्पड़ व घूंसा जड़ा तो वह नीचे गिर गया। इसके बाद अचेत अवस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


रामदत्त गली निवासी अनिल अपने पिता के साथ रहता था और अविवाहित था। उसके भाई और मां की पहले ही मौत हो चुकी थी। मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करता था। त्योहार से पहले इकलौते बेटे की मौत से बुढ़ा बाप भी सदमें में है। वहीं, आरोपी वारदात के बाद से ही अपना घर छोड़ भाग चुका है। शुक्रवार देर शाम को डीएसपी हैडक्वाटर महेश कुमार ने भी मुआयना किया था वहीं परिजनों से बात की थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें