फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी पर लगाया साढ़े 13 हजार ठगने का आरोप

Sun, 08 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। एक बुजुर्ग महिला ने बैंक कर्मचारी पर साढ़े 13 हजार की ठगी का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके रुपये जमा करने के दौरान रुपयों में हेराफेरी की गई। महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पतराम गेट वासी महिला संतोष देवी ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। 26 अक्तूबर को वह 33 हजार रुपये जमा कराने पहुंची। सभी रुपये रबड़ में बांधे हुए थे। उसके पास 500-500 के 40 नोट, एक- एक हजार के 13 नोट थे। उसने रुपये जमा करने के लिए फार्म भरने के बाद कर्मचारी को दिए। उक्त कर्मचारी ने कुछ समय बाद कहा कि रुपये कम है, जिसके बाद उसने रुपयों की जांच की तो पांच-पांच सौ के 27 नोट कम मिले। जब रुपये कम होने की बाबत कर्मचारी से बात की तो उक्त कर्मचारी अभद्र व्यवहार करने लगा। इस बाबत जब बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने भी काफी समय तक बैठाए रखा और फिर अगले दिन आने की बात कही। अगले दिन छुट्टी थी। दोबारा गई तो बैंक मैनेजर में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई मगर फुटेज में कर्मचारी की सिर्फ पीठ नजर आ रही है। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने दो दिन में जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही मगर 31 अक्तूबर को जवाब दिया कि कर्मचारी की कोई गलती नहीं है। महिला ने बताया कि बैंक कर्मचारी मिले हुए है और उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करा आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की है तो शिकायत पहले थाने में आएगी, उसके बाद उनके पास। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें