फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरा हत्याकांड को लेकर भड़का गुस्सा, लगाया जाम

Sun, 08 Nov 2015 01:03 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दोहरे हत्याकांड का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए। सीओ कैराना के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्वी यमुना नहर पटरी पर क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी सगे भाई महावीर और प्रवेश उर्फ बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को नहीं पकड़ सकी, जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा। शनिवार दोपहर दो बजे गांव के सैकड़ों लोग खंदरावली बस स्टैंड पर पहुंच गए और हाईवे जाम कर हंगामा-प्रदर्शन किया।

 मौके पर पहुंचे सीओ कैराना एनपी सिंह से ग्रामीणों ने कहा कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाए। साथ ही दोनों भाइयों की हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सीओ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी न होने तक जाम खोलने से साफ इंकार कर दिया। बाद में उच्चधिकारियों से वार्ता करने के बाद सीओ ने दो दिन का समय मांगा, जिस पर  ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने के कारण दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। बाद में करीब एक घंटे बाद आश्वासन पर माने, तब जाकर जाम खुलने पर वाहनों की आवाजाही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें