फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: रसीद घोटाले से खरीदी जमीन की तीनों रजिस्ट्री जब्त, कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस करेगी नीलाम

Sat, 23 Apr 2022 02:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

आरोपी अकाउंटेंट सुरेश से 50 हजार और बरामद किए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में नगर परिषद रसीद घोटाले के आरोपी अकाउंटेंट सुरेश ने पूछताछ में बताया था कि गबन की राशि 57.72 लाख रुपये की आठ एकड़ जमीन खरीदी है। इसके बाद पुलिस ने जमीन की तीनों रजिस्ट्री जब्त कर ली हैं। इन जमीन को कोर्ट के फैसले के बाद नीलाम कर सरकारी संपत्ति की रिकवरी की जाएगी। वहीं पुलिस ने आरोपी सुरेश को धोखाधड़ी के एक और मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इसके बाद उससे 50 हजार रुपये और बरामद किए गए। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नगर परिषद में पूर्व पार्षद सुदर्शन जिंदल की शिकायत पर चेक घोटाले का खुलासा हुआ। इस मामले में आरोपी निवर्तमान चेयरमैन रण सिंह यादव, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी संजय यादव, अकाउंटेंट सुरेश कुमार, संजय बंसल, बैंक सेल्स मैनेजर नितेश जैन व पांच अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है।

चेक घोटाले के बाद रसीद घोटाला सामने आया, जिसमें फर्जी रसीदों के सहारे आमजन के साथ धोखा किया गया। समाजसेवी सुशील वर्मा की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। नगर परिषद अधिकारियों ने भी फर्जी रसीद की शिकायत दी और यह धोखाधड़ी का अलग से मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने रसीद घोटाले में आरोपी अकाउंटेंट सुरेश कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया था। इसमें एक रसीद बुक के सहारे ही करीब 28 लाख का घोटाला सामने आया। दूसरी रसीद बुक मिली नहीं है और कयास लगाए जा रहे है कि दूसरे रसीद बुक के सहारे भी 25 लाख से अधिक का गबन किया गया है।

रिमांड के दौरान सुरेश कुमार ने खुलासा किया कि उसने गबन की राशि से पत्नी के नाम 57.72 लाख रुपये में तोशाम में आठ एकड़ जमीन खरीदी है। आरोपी को पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी के तीसरे मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लिया। जिसके दौरान 50 हजार की राशि और उससे बरामद की गई।

धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस ने अकाउंटेंट सुरेश से पहले नौ अप्रैल को आरोपी रजनीश निवासी आजाद नगर भिवानी को गिरफ्तार किया था। 10 अप्रैल को रजनीश के साथ कराटे कोच हरीश को गिरफ्तार किया गया। हरीश से 1.25 लाख, मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद किए गए थे। रजनीश से 1.10 लाख रुपये बरामद हुए थे।

कहां गई दूसरी रसीद बुक
आर्थिक अपराध शाखा के समक्ष यह बात तो सामने आई है कि फर्जी तरीके से दो रसीद बुक तैयार की गईं। एक रसीद बुक बरामद हुई, जिसमें करीब 28 लाख का गबन सामने आया। मगर दूसरी रसीद बुक अब तक नहीं मिली है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर दूसरी रसीद बुक कहां गई। आरोपी रजनीश के तीन दिन के रिमांड, आरोपी हरीश के दो दिन के रिमांड और अकाउंटेंट सुरेश कुमार के रिमांड के बावजूद पुलिस अब तक वह रसीद बुक बरामद नहीं कर पाई है।

नहीं मिली दूसरी रसीद बुक

रसीद पर्ची घोटाले में आरोपी सुरेश कुमार से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अभी दूसरी रसीद बुक नहीं मिली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।  -एसआई सतपाल सिंह, इंचार्ज, आर्थिक अपराध शाखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें