फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद घोटाला: अकाउंटेंट सुरेश ने पत्नी के नाम तोशाम में 57.72 लाख रुपये में खरीदी आठ किल्ले जमीन

Thu, 21 Apr 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

नगर परिषद घोटाले का आरोपी अकाउंटेंट सुरेश आज कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा। फर्जी रसीद घोटाले की राशि से आठ किल्ले जमीन की तीन रजिस्ट्रियां करवाई थी।
विज्ञापन
भिवानी में नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में चेक घोटाले के बाद रसीद घोटाले में फंसे नगर परिषद के अकाउंटेंट सुरेश कुमार ने रसीद घोटाले की राशि से तोशाम में अपनी पत्नी के नाम 57.72 लाख रुपये में आठ किल्ले जमीन खरीदी। इस जमीन की तीन रजिस्ट्रियां करवाई गईं। यह खुलासा सुरेश कुमार ने दो दिन के रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस विभाग की आर्थिक अपराध शाखा उससे पूछताछ में जुटी है और शुक्रवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


नगर परिषद में चेक घोटाले के बाद रसीद घोटाले में भी बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। मामले के आरोपी रजनीश व उसके साथी कराटे कोच से तो पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं मिला मगर आरोपी अकाउंटेंट सुरेश को दो दिन के रिमांड पर लिया तो नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

पहले दिन जहां एक रसीद बुक से 28 लाख का घोटाला उजागर हुआ। दूसरे दिन गुरुवार को खुलासा हुआ कि सुरेश ने रसीद घोटाले की राशि से तोशाम में अपनी पत्नी के नाम 57.72 लाख रुपये में आठ किल्ले जमीन खरीदी। जिसकी तीन रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं।
विज्ञापन


अन्य रसीद बुक खोलेंगी घोटाला
आर्थिक अपराध शाखा के सामने अभी एक ही फर्जी रसीद बुक सामने आई है, जिसमें करीब 28 लाख का गबन सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि ऐसी रसीद बुक और भी हैं। ऐसे में गबन की राशि करोड़ों में हो सकती है। पुलिस अब अन्य रसीद बुक की तलाश में है। आरोपी सुरेश कुमार से भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें और खुलासे हो सकते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता सुशील की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सामाजिक कार्यकर्ता सुशील ने आर्थिक अपराध शाखा भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि नगर परिषद भिवानी में पिछले कुछ वर्षों से अलग-अलग तरीकों से भ्रष्टाचार और घोटाले किए गए हैं। आम जनता से ठगी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। नगर परिषद भिवानी के कार्यालय में अवैध रूप से सरकारी कर्मचारी बनकर भिवानी की आम जनता से नक्शा पास करवाने, पीआईडी बनवाने व अन्य कार्यों के लिए पैसा लेकर फर्जी रसीदें काटकर धोखाधड़ी की गई है। शहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।

अन्य आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

जांच इकाई आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें