फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत

Sun, 14 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
हादसा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव चरखी के समीप शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक उकलाना मंडी निवासी युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उकलाना मंडी निवासी विकास भिवानी के गांव दांग निवासी अमित के साथ किसी काम से दादरी आया था। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दादरी से भिवानी की तरफ बाइक पर सवार होकर निकला था। अभी वो दोनों गांव चरखी के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर दे मारी।
विज्ञापन


घटना में दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक के पिछले टायर विकास के ऊपर से गुजर गए। घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमित को गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को संभाला लेकिन विकास की सांसे थमने के चलते अमित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के ममेरे भाई दिनेश के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई पूरी की। फिलहाल अमित की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें