फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन-घोड़ागाड़ी के बीच सीधी टक्कर, एक की मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-भिवानी प्रमुख सड़क मार्ग पर गंाव पैतावास कलां के समीप वाहन-घोड़ागाड़ी के बीच सीधी टक्कर होने से घोड़ागाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घोड़े की भी मौत हो गई। सदर पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पैंतावास कलां के समीप टाटा-407 व घोड़ागाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई जिससे घोड़ागाड़ी मालिक मातादीन निवासी पैतावास कलां की मौके पर ही मौत हो गई। घोड़ागाड़ी चालक अपने गांव कितलाना जा रहा था तभी वाहन भिवानी से दादरी की ओर आ रही थी। पैतावास कलां के समीप पहुंचने पर दोनो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें घोड़ागाड़ी पूरी तरह से कुचली गई व  घोड़ागाड़ी चालक (58) को गहरी चोटेें आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में घोड़े की भी मौत हो गई। वाहन चालकों व समीप के लोगों ने मौके पर जाकर सुध ली लेकिन तब तक मातादीन दम तोड़ चुका था।
घटना के बाद वाहन चालक ने गाड़ी को वही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर पुलिस एसआई राजबीर सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागज कार्रवाई पूरी की। उन्होंने बताया कि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें