फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में डाक्टर को अस्पताल छोड़ साथी फरार

Tue, 28 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
कस्बे में एक प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले चिकित्सक को गंभीर हालत में अस्पताल छोड़ दो युवक फरार हो गए। मामला मंगलवार दोपहर बाद का है। कुछ युवक बलियाली निवासी बजरंग दहिया को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आए और फिर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब चिकित्सकों ने उसे देखा तो उसकी हालत नाजुक थी। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी नीरज कौशिक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन


बजरंग दहिया कसबे में ही दांतों का अस्पताल चलाता है। अस्पताल से डा. नीरज कौशिक ने बताया कि बलियाली निवासी बजरंग दहिया को उसके दो साथी सामान्य अस्पताल में छोड़ गए थे। उसको किसी प्रकार के केमिकल या नशीले पदार्थ के सेवन का अनुमान है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना के बाद मौके पर जांच अधिकारी को भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें