फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला को सात लाख की चपत लगाने वाला फाइनेंस कंपनी का संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने एक फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर एक विधवा महिला को करीबन सात लाख रुपये की चपत लगाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी मधु देवी ने बताया कि वह विधवा महिला है और अपनी दो बेटियों की शादी के लिए उसने कुछ रुपये की सेविंग कर रखी थी। 23 मार्च 2015 को उसके पास एक महिला उसके घर आई, जिसने बताया कि उसके पति व ननदोई ने मिलकर एक फाइनेंस कंपनी खोल रखी है। जिसमें रुपये जमा कराने पर अच्छा खासा ब्याज दिया जा रहा है। मोटे ब्याज के लालच में मधु देवी ने 24 मार्च को कंपनी में सात लाख रुपये जमा कराते हुए फिक्स डिपॉजिट करा दिया। जिसके एक साल बाद आठ लाख 68 हजार रुपये देने की बात हुई थी। मगर बाद में महिला को पता चला कि जिस कंपनी में उसने पैसे जमा कराए थे, वह तो फर्जी है और उसका दफ्तर व कारोबार समेटकर आरोपी फरार हो गए हैं। इसके बाद उसने कई दिनों तक पैसे लौटाने के लिए कंपनी संचालकों से बात की, मगर उसे उलटा धमकियां मिली। इसके बाद उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर मामले की तहकीकात इकोनॉमिक सेल नेकी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ 15 फरवरी 2019 को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इसी मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी देवसर निवासी वेदपाल उर्फ बेदू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें