फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- थाना शहर पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। डाकघर एजेंट द्वारा एमआईएस के तहत खाते खोलने के नाम पर एक व्यक्ति के 20 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने एजेंट व उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में ढग्यान गली हालू बाजार निवासी फूलकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पोस्ट ऑफिस के एजेंट हरीश ग्रोवर एमआईएस स्कीम के माध्यम से डाकघर में खाता खोलने की बात कही। उसने अपने परिवार के पांच लोगों के खाते खुलवाएं जिनके लिए उसे 20 लाख रुपये दिए गए। जब उन्होंने पता किया तो उनके खातों में मात्र 5100 रुपये ही मिले। उन्होंने हरीश व उसकी पत्नी की तलाश की लेकिन घर पर ताला मिला। वहीं, बताया जा रहा है कि हरीश ऐसे कई लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है। फिलहाल पुलिस को फूल कुमार ने ही शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें