भिवानी। महम रोड स्थित हनुमान धाम में डकैती के दौरान मुख्य महंत की हत्या करने और नौरंगाबाद गांव के बाबा खेड़ा वाला मंदिर में डकैती को अंजाम देने वाले छह मार गिरोह के छह सदस्यों को सरगना सहित पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने इन खतरनाक आरोपियों को सोनीपत से काबू किया। इस अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के खिलाफ भिवानी ही नहीं रोहतक, बहादुरगढ़, पानीपत में भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
12 अक्तूबर की रात बदमाशों ने नौरंगाबाद गांव स्थित बाबा खेड़ा धाम मंदिर में डकैती की। महंत और अन्य संतों, सेवकों को बंधक बनाकर पीटा और ढाई लाख रुपये लूट ले गए। इसी तर्ज पर चार नवंबर की रात महम रोड स्थित बंदरों वाले जोहड़ के पास के हनुमान धाम में डकैती डाली थी। मुख्य महंत सोमवार गिरी की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। चार संतों और सेवकों को बेरहमी से पीटा था। इससे पहले भी क्षेत्र में इसी तरह की वारदातें हो चुकी थी। एक ही तरह से वारदात होने पर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में पुलिस ने छानबीन में जुटी थी। घटना स्थलों से मौके पर मिले सबूतों के आधार पर जांच के बिंदु को आगे बढ़ाया। अन्य जिलों की पुलिस से भी सहयोग लिया गया। पुलिस ने मामले में सोनीपत से छह मार डकैत गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया है। इनमें गिरोह का सरगना अजय भी शामिल है जबकि उसका भाई सोनू भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि सभी डेरों और मंदिरों को अपना निशाना बनाते।
ये है पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत के जिला मुरथल के आरके विकास नगर वासी अजय कुमार, हरिद्वार की घेसुपुरा सपेरा बस्ती वासी गोविंद और संजीप, मुरथल वासी अनिल, सोनीपत वासी रोहित, दिल्ली वासी आफताब मोगली को काबू किया है।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
- चार नवंबर की रात को महम रोड पर बंदरों वाले जोहड़ के पास हनुमान धाम में डकैती की। महंत सोमवार गिरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो अन्य साधु व सेवकों को चोट मारी और 29 हजार रुपये लूट ले गए।
- 18 सितंबर की रात करीब ढाई बजे हुन्नामल प्याऊ कोंट रोड पर एक व्यक्ति के घर डकैती का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खोला तो युवक मारी गोली मारी, पेट को छूते हुए निकली।
- बाबा खेड़ा मंदिर नौरंगाबाद में मुख्य महंत व अन्य साधुओं पर हमला कर करीब ढाई लाख रुपये लूट ले गए। मुख्य महंत समेत चार को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- रोहतक के गांव भैसरुखुर्द में तीन मंदिरों में चोरी की गई। 12 सितंबर को केस दर्ज किया गया।
- पानीपत के समालखा थाना क्षेत्र में मंदिर में रात को चोरी की गई
- झज्जर जिले के गांव जसौर खेड़ी में खेतों में बने एक मकान में चोरी की। जिसका 12 सितंबर को थाना सदर बहादुरगढ़ में केस दर्ज है।