फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को नोएडा पुलिस ले गई अपने साथ, अपहरणकर्ता समझ ढूंढती रही भिवानी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस, बाद में पता चला युवती को नोएडा पुलिस ले गई
विज्ञापन

भिवानी। शहर की रूद्रा कालोनी से सुबह एक युवती को कुछ व्यक्ति घर से गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। युवती के पति को इस बात का पता चला तो वह अपहरण की शिकायत लेकर सीधे बीटीएम पुलिस चौकी पहुंचा। इस शिकायत पर दिन भर शहर थाना पुलिस इधर से उधर दौड़ती रही। बाद में पता चला कि युवक ने नोएडा से लव मैरिज कर युवती को अपनी बहन के घर पर रखा हुआ था। नोएडा में दर्ज मामले में बयान दर्ज करवाने के लिए पुलिस युवती अपने साथ ले गई है।
भिवानी की रूद्रा कालोनी में सोमवार सुबह एक कार में सवार होकर आए कुछ व्यक्ति आए और रानी नामक युवती को अपने साथ ले गए। व्यक्ति आस-पड़ोस में किसी को कुछ नहीं बता कर गए। कुछ ही देर बाद युवती का पति दीपक घर पहुंचा तो उसे पड़ोस के लोगों ने बताया कि रानी को कुछ लोग कार में बैठा कर ले गए। इस पर वह घबराया हुआ सीधे बीटीएम पुलिस चौकी पहुंचा। उसने पत्नी का अपहरण होने की शिकायत की दी। जिस पर शहर थाना पुलिस इधर से उधर युवती की तलाश में भटकती रही। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि नोएडा के गौतमबुद्ध थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक ने उसके पड़ोस में रहने वाली युवती रानी के साथ दो माह पूर्व ही लव मैरिज की थी। इसके बाद वह भिवानी की रूद्रा कालोनी में आकर लड़की के साथ रहने लगा था। शादी से नाराज लड़की के परिनजों ने इस संबंध में युवक के खिलाफ गौतमबुद्ध थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई हुई थी। शहर थाना पुलिस ने पूरी कहानी का पता चलने पर नोएडा पुलिस से संपर्क कर जानकारी ली। युवती को ले जाने वाले कोई और नहीं सिविल वर्दी में नोएडा पुलिस ही थी, जो कि युवती को कोर्ट में उसके बयान दर्ज करवाने के लिए लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
छानबीन करने पर मामला साफ हो गया। युवती का अपहरण नहीं हुआ। मामला प्रेम विवाह का होने पर नोएडा पुलिस युवती को बयान दर्ज करवाने के लिए अपने साथ लेकर गई थी। सिविल वर्दी में होने के कारण उन्हें अपहरणकर्ता समझ बैठे।
श्री भगवान, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें