फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने छह घंटे देरी से पहुंची कालिंदी, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौने छह घंटे देरी से पहुंची कालिंदी, सुरक्षा का अलर्ट जारी
विज्ञापन

- कानपुर के नजदीक टॉयलेट में बुधवार शाम को हुआ था धमाका
- सुरक्षा को लेकर रेलवे कर्मचारियों, जीआरपी, आरपीएफ को किया गया अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। फर्रुखाबाद से कानपुर होते हुए भिवानी आने वाली ट्रेन में बुधवार देर शाम कानपुर के बैराजपुर स्टेशन के नजदीक टॉयलेट में धमाका होने के कारण यह ट्रेन वीरवार को भिवानी पौने छह घंटे देरी से पहुंची। जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है। जीआरपी, आरपीएफ, दैनिक रेल यात्री संघ ने जागरूकता अभियान भी चलाया।
भिवानी से कानपुर के बीच चलने वाली कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर से बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे चली तो बैराजपुर स्टेशन के नजदीक ट्रेन की जनरल बोगी के शौचालय में धमाका हुआ। धमाका किस कारण हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। इस कारण वह बोगी ही हटानी पड़ी। ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय सुबह साढ़े नौ बजे तय है मगर ट्रेन करीब पौने छह घंटे की देरी से दोपहर बाद सवा तीन बजे भिवानी पहुंची। इस कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण वीरवार को दिनभर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए अनाउंसमेंट की गई। जीआरपी, आरपीएफ और दैनिक रेल यात्री संघ ने सवा पांच बजे हिसार से चलकर भिवानी पहुंची गोरखधाम ट्रेन में जागरूकता और चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान दैनिक रेल यात्री संघ प्रधान महाबीर प्रसाद डालमिया, सुशील कुमार इंचार्ज जीआरपी, अजीत सिंह ईएसआई, रामपाल ईएसआई, जयनारायण, लाला सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो 25, 27, 27ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें