फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा एस से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचे तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हांसी रोड पर बुधवार रात करीब पौने 10 बजे हांसी गेट की तरफ आई तेज रफ्तार कार ने हांसी गेट पर हरियाणा कन्फैक्शनरी के पास खड़े टाटा ऐस में सीधी टक्कर मारी। कार तेज रफ्तार होने के बाद टकराकर तिरछी हो गई और आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार एक युवक को चोट आई जबकि एक बच्चा भी साथ था जो बच गया। हादसे के समय एक अन्य युवक टाटा ऐस के पास से गुजर रहा था जो बाल-बाल गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसे में बाल-बाल बचे युवक ने बताया कि तेज रफ्तार कार भीम स्टेडियम की ओर से आई और सीधे टाटा ऐस में टक्कर मारी। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई और युवक को भी चोट आई है। मामले की सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें