फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगे साढ़े तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। 10 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव पहाड़ी निवासी बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गत 6 जून 2017 को एक अखबार में इस्तेहार देखा, जिसमें जीरो फाइनेंस पर लोन देने की बात कही गई थी। इसमें चार मोबाइल नम्बर भी दिए थे, जिस पर फोन मिलाने पर मोहित शर्मा नामक युवक ने उसे झांसा दिया कि उनकी फाइनेंस कंपनी उसे दस लाख रुपये का लोन उपलब्ध करा देेगी, लेकिन इसके लिए उसे कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेंगी। उसने बताया कि आरोपी के कहने पर उसने पीएनबी के एक खाते में कई बार करके करीबन तीन लाख 52 हजार 250 रुपये की नगदी जमा करा दी। इसके बाद उसने कई बार चारों नम्बरों पर संपर्क साधने का प्रयास किया, मगर सभी नंबर बंद मिले। उसने बताया कि लड़की ने बैंक में भी फर्जी खाता खुलवाने की बात कही थी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी उसे दी गई थी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मोहित शर्मा व नीलम सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें