फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने खूब दौड़ाई पुलिस, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर कार के पीछे दौड़ी पुलिस, जांच में कुछ नहीं मिला
विज्ञापन

- पीसीआर नंबर एक व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने किया पीछा
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। वीरवार दोपहर करीबन 12 बजे काठमंडी चौक रोड पर एक संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए फिल्मी अंदाज में पुलिस की गाड़ी ओवर टेक करते हुए सामने आकर रुकी और उसके अंदर से पुलिस कर्मचारी नीचे उतरे और वाहन को घेर लिया। यह नजारा देख इलाके के व्यापारी सहम गए। पुलिस ने कार चालक से पूछताछ कर छोड़ दिया। दरअसल, उक्त कार चालक पुलिस को देखकर भाग रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस के पास फोन आया था कि एक गाड़ी संदिग्ध हालत में दिनोद रोड के समीप पहुंची है। सूचना पर शहर थाना पुलिस की पीसीआर नंबर एक में तैनात जोगेंद्र और राजकुमार ने तुरंत काठमंडी के रास्ते वाले इलाके की गश्त शुरू कर दी। दूसरी तरफ एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक भी इसी इलाके में पहुंचे थे। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम एक संदिग्ध कार देखी। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि कार चालक ने पुलिस को देख गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस टीम पीछा करने लगी। काठमंडी रोड पर गाड़ी को पुलिस ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। जांच की तो कुछ नहीं मिला। वहीं इलाके के लोगों ने इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

फोटो: 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें