फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बाजार नई मार्केट में मृत पड़ा मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नया बाजार नई मार्केट में मृत पड़ा मिला युवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नया बाजार की नई मार्केट में वीरवार शाम को एक युवक संदिग्ध हालत में मृत हालत में पड़ा हुआ मिला। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। नया बाजार नई मार्केट में वीरवार शाम को एक युवक मृत हालत में पड़ा हुआ था। आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना के कार्यकारी प्रबंधक चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास में पूछताछ की तो उसकी पहचान नया बाजार लंबी गली निवासी 35 वर्षीय अनुज के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की मौत शराब के अधिक सेवन के कारण हुई है।
विज्ञापन

-----
गांव बापोड़ा के खेतों में मृत मिला अधेड़ उम्र व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव बापोड़ा के खेतों में वीरवार को एक अधेड़ उम्र व्यक्ति संदिग्ध हालत में मृत पड़ा हुआा मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पूछताछ के बावजूद मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। गांव बापोड़ा निवासी एक किसान के खेत में वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला, जिसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। किसान ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। एएसआई सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। मृतक व्यक्ति के दायने हाथ पर सुपील लिखा हुआ था। उसने अपने कपड़े वहां एक पेड़ से बांधे हुए थे। पुलिस ने शव की पहचान ना होने के कारण सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। एएसआई सुरेश ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें