नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों पर मामला दर्ज
तोशाम। कस्बे में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़ख़ानी का मामला सामने आया है। लड़की की शिकायत पर दो पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
15 वर्षीय कस्बे की एक लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 फरवरी को शाम करीब पांच बजे चाचा के घर जा रही थी। इसी दौरान अजय ने हाथ पकड़ कर अपने घर खींचकर ले गया। जहां पर अजय और रघु ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 ए(2), 367 व पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि लड़की की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।