फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम ने एक साथ नया बाजार में तीन इलेक्ट्रोनिक्स प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने नया बाजार में तीन इलेक्ट्रोनिक्स प्रतिष्ठानों का किया सर्वे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। नया बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक साथ तीन इलेक्ट्रोनिक्स प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया। सर्वे की सूचना पर नया बाजार क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीमों ने तीन घंटे तक तीनों दुकानों का रिकार्ड खंगाला और कब्जे में लिया।
बुधवार दोपहर करीब सवा 12 बजे आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशों पर तीन टीमें नया बाजार के सतीश इलेक्ट्रोनिक्स, विवेक इंटरप्राइजिज और भारत इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में सर्वे करने पहुंचीं। अधिकारी तीन गाड़ियों में आए और आते ही सीधे शोरूम के अंदर जाकर रिकार्ड को खंगालना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकान के अंदर मौजूद स्टाफ कुछ समझ पाता, आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना काम शुरू कर दिया। इसी दौरान शोरूम के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया। आयकर विभाग की छानबीन के दौरान किसी भी सदस्य को न तो बाहर जाने दिया गया और न ही बाहर से किसी को अंदर आने दिया गया। करीबन तीन घंटे तक इलेक्ट्रोनिक्स शोरूमों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स के बड़े प्रतिष्ठानों पर सर्वे की सूचना से नया बाजार में अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मचा रहा। वहीं आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे अतिरिक्त आयुक्त के निर्देशानुसार किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट अतिरिक्त आयुक्त को सौंपी जाएगी। फिलहाल वे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग जीएसटी को लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर भी अपना शिकंजा कस रहा है। भिवानी में जीएसटी चोरी के भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जबकि कुछ मामलों में आयकर विभाग ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करा करोड़ों रुपयों के टैक्स चोरी का मामला गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें