फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

रतिया। हिसार जेल में एनडीपीएस के एक मामले में विचाराधीन कैदी की बुधवार सुबह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त कैदी कई दिनों से बीमार चल रहा था। मौत के बाद जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी रतिया पुलिस को भेजी जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। बता दें कि मृतक लालवास निवासी बारू गिरी एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी था। जानकारी अनुसार बीती 21 जनवरी को वह हिसार जेल में बीमार हो गया था। जिसके बाद उसे हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे अग्रोहा रेफर किया था। जहां बुधवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें