फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कोई सदस्या न होने पर चोरों ने दिया चोरी को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। विद्यानगर में नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के घर से चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घर का गेट खुला देख पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी तो पूर्व नप चेयरमैन घर पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार महम रोड पर विद्यानगर निवासी पूर्व नप चेयरमैन सेवा देवी ढिल्लो के बंद मकान में चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सेवा देवी ढिल्लो के बेटे मनीष ने थाना सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां उसके बड़े भाई प्रवेश के पास करनाल गई हुई थी। उसके बाद उसके पास बहादुरगढ़ आ गए। घर से आते समय उसके पिता मकान को अच्छे से बंद करके गए थे। शुक्रवार शाम को उसके पास पड़ोसी का फोन आया कि आपके गेट खुला हुआ है। इसकी सूचना मिलने पर वे देर रात घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मनीष ने बताया कि चोर उसके मकान से 1100 अमेरिकन डॉलर, करीब 10 हजार रुपये दो किलो चांदी, करीब सात तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर घर का अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मनीष की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अलमारी पड़ी थी बेड पर, हर कोने को चोरों ने किया चेक
पूर्व नप चेयरमैन सेवा देवी ढिल्लो ने बताया कि जब वे घर पहुंची तो घर का नजारा देख उसे चक्कर आने लगे। चोरों ने बेडरूम में रखी अलमारी को बेड पर गिरा रखा था और सारा सामान बाहर पड़ा हुआ था। चोरों ने रसोई में मसाले के डिब्बे तक खोलकर गिरा रखे थे। उसकी बेटी अमेरिका से अपने पिता के लिए घड़ी लेकर आई थी। उसे भी चोर अपने साथ ले गए। घर का ऐसा कोई कोना नहीं था जिसे चोरों ने ना खंगाला हो।
पुलिस ने चेक नहीं नहीं किए आसपास के सीसीटीवी कैमरे
पूर्व नप चेयरमैन के बड़े बेटे प्रवेश ने कहा कि चोरों ने आराम से उसके मकान को खंगाला है। मकान के हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो चोरों की पूरी मंडली घर में घुसी हो। पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नहीं चेक की।
बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस नहीं लगा पा रही लगाम
जिले में आए दिन चोरी की वारदात बढ़ रही है। एक तरफ तो पुलिस प्रशासन रात में गश्त के दावे कर रहा है, दूसरी तरफ चोरी की वारदात बढ़ रही है। जिले में एक सप्ताह में एक दर्जन के करीब चोरी की वारदात हो चुकी हैं जिससे पुलिस प्रशासन के दावे धरातल पर बौने साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मनीष की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था जिसने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। छु़ट्टी होने के कारण बाइक एजेंसी में लगे कैमरों की फुटेज चेक नहीं कर पाए है। चोरों का पता लगाने के लिए भरकस प्रयास किए जा रह हैं।
-एएसआई सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें