फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग ने दो परिवारों का झगड़ा सुलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी। राज्य महिला आयोग ने मध्यस्तता कर दो परिवारों के बीच सुलह कराई। गांव पपोसा निवासी कैलाश के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उसकी लड़कियों के ससुरालजनों व आवेदनकर्ता में समझौता करवाने के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू यादव यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रार्थी कैलास व उसकी लड़कियां नीशू व रेखा और उनके गांव रूढियावास निवासी पति सुरेन्द्र व बलराज की अनबन को दूर करवाकर आपस में साथ रहने को प्रेरित किया है।
विज्ञापन

शनिवार को पपोसा निवासी कैलास की लड़कियों की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद दोनों पक्षों में अनबन शुरू हो गई थी। कैलास ने महिला पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया तथा हरियाणा राज्य महिला आयोग पंचकूला को भी इस बारे अवगत करवाया। आयोग की सदस्य इंदू यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनमें समझौता करवाया और लड़का पक्ष दोनों लड़कियों को ले जाने के लिए सहमत हुआ। इस समझौता बातचीत के अवसर पर महिला थाना भिवानी की प्रभारी डॉ. नन्ही देवी व सुमित शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें