यात्री से टिकट काउंटर पर युवक ने झपटा पर्स, दबोचा
अमर उजाला ब्यरो
तोशाम।
तोशाम बस अड्डे पर एक यात्री से टिकट काउंटर पर टिकट लेते समय युवक ने पर्स झपट लिया। पर्स झपटने पर यात्री ने शोर मचाया। इसके बाद युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तोशाम निवासी यात्री सुरेश ने बताया कि वह तोशाम से हांसी जा रहा था। जब वह बस अड्डे पर पहुंच कर हांसी के लिए टिकट काउंटर से टिकट लेने लगा तो एक युवक ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। उसके शोर मचाने पर दूसरे यात्रियों ने युवक को काबू कर लिया। सुरेश ने बताया कि बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम बड़सी नरेश बताया। सुरेश ने बताया कि पर्स में उसके दो हजार रुपये थे। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि युवक को काबू कर उसके खिलाफ छीना-छपटी का मामला दर्ज कर लिया है।