गांव के ही युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े
तोशाम। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ करने, जान से मारने की धमकी देने व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह नहर पर बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान गांव का युवक राजेश आया और आते ही गलत नियत से मेरा हाथ पकड़ लिया। जब उसका विरोध किया तो उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए। महिला ने बताया कि कुछ ही दूरी पर उसका लड़का खड़ा था वह पास आ गया। राजेश आते ही लड़के को गालियां देने लगा। जब महिला बेटे ने उसका विरोध किया तो राजेश ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 354बी, 354ए(2), 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।