फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आठ से अधिक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। होली की हुड़दंग के बीच अलग अलग स्थानों पर अनियंत्रित होकर वाहनों के पलटने से आठ से अधिक लोग जख्मी हो गए। अधिकतर सड़क दुर्घटनाएं हेलमेट न पहनने और नशे में धुत होकर बाइक चलाने की वजह से हुई। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामताबाद गांव के समीप शुक्रवार को दोपहर में चकिया मुगलसराय मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक पर सवार राम नगर निवासी गद्दन (25) और अमित श्रीवास्तव (27) व दूसरी बाइक पर सवार नियामताबाद गांव निवासी हनीफ (24) जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां गद्दन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव स्थित दैत्रावीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की शाम बाइक पलटने से लालचंद बिंद (36) निवासी मेढ़ान और विजय राम (25) निवासी लहरतारा वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जमानिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार को दोपहर में एक बजे ओवरटेक करने के चक्कर में आटो रिक्शा पलटने से चालक सहित दो यात्री जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर एकत्र लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां अनिल कुमार (20) निवासी जलीलपुर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। चकिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर बाड़े गांव के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे उसी गांव का निवासी सोनू गुप्ता (16) पुत्र विनोद बाइक चलाते समय सीमेंट के हाईटेंशन पोल से टकरा कर जख्मी हो गया। इस टक्कर से बिजली का पोल भी टूट गया। परिवार वालों ने घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। सोनू दसवीं कक्षा का छात्र है और छह मार्च को उसकी परीक्षा है। वह बाइक चलाना सीख रहा था। धानापुर संवाददाता के अनुसार चहनियां-धानापुर मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे मोहरगंज की ओर से आ रही काले रंग की अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क की पटरी पर पलट गई। आस पास के लोगों ने वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। संयोग अच्छा रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलिया(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के कलानी गांव में शुक्रवार को सायं रंग खेलते खेलते नीरज यादव (23) अपने मकान के छत से नीचे गिर गया। छत से गिरते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। और आनन-फानन में शहाबगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें