फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ने तुड़वाया युवती का रिश्ता, कहा जिससे शादी तय होगी उसे भी जान से मार देगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। बहल मार्ग पर स्थित एक गांव की लड़की ने पुलिस में शिकायत कर आरोप लगाया है कि सालभर से एक व्यक्ति मेरी अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। यहीं नहीं आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी से शादी की तो उसे भी जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना तोशाम पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत वर्ष के सितंबर माह में सुबह गांव के बस अड्डे पर खड़ी थी। उसी समय बाइक पर पवन आया और तोशाम चलने की बात कही। रिश्ते में चाचा होने की वजह से वह उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। रास्ते में आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर आरोपी मुझे हिसार मार्ग पर एक होटल में ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया और अश्लील विडियो बना ली। साथ ही जान से मारने की धमकी के साथ कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो व फोटो सोशल मिडिया पर डाल दूंगा। आरोपी ब्लैकमेल कर मुझसे गलत काम करता रहा।
विज्ञापन

रिश्ता भी तुड़वाया
पीड़िता का आरोप है कि उसका हिसार के एक गांव के लड़के के साथ रिश्ता तय हो गया। आरोपी ने लड़के के दोस्त को अश्लील वीडियो व फोटो भेज दी। इसके चलते उसका रिश्ता टूट गया। आरोपी ने कहा कि जिसके साथ तेरा रिश्ता होगा उसे भी जान से मार दूंगा। इससे मैं डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी पवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
-डीएसपी, कुलदीप बैनीवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें