तीन हजार की रिश्वत लेते धरा गया सर्व हरियाणा बैंक के मैनेजर
भिवानी। विजीलेंस विभाग की टीम ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मुंढ़ाल शाखा के मैनेजर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मैनेजर वीर सिंह पर आरोप है कि उसने किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा की। विजिलेंस ने यह कार्रवाई वीरवार शाम चार बजे जिले के मुंढाल कसबे के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में की। शिकायत के बाद रेड मारने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेश कुमार की अगुवाई में अधिकारियों ने टीम का गठन किया।
विजिलेंस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि तेजवीर नामक शिकायतकर्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत के तीन हजार रुपये बैंक मैनेजर को दिए तथा उसी समय विजिलेंस की टीम ने मैनेजर को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आज आरोपी मैनेजर का मेडिकल करा कर उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गांव मुंढ़ाल निवासी तेजवीर ने शिकायत की थी कि गांव के बैक मैनेजर वीर सिंह किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर बार बार चक्कर लगवा रहे हैं तथा उनसे तीन हजार रुपये रिश्वत की मांग की।