फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल साइंटिस्ट को ब्लैकमेल कर मांगे 25 लाख, ब्लैंक चेक पर करवाए साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनस्वास्थ्य विभाग में केमिकल साइंटिस्ट को ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने और खाली चेक पर हस्ताक्षर कराने का मामला आया है। पुलिस ने शिकायत पर एक महिला और एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत केमिकल साइंटिस्ट सुधीर चौधरी ने बताया कि उसे एक प्लॉट बेचना था, जिसके लिए उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया था। बाद में उसे हिसार बुलाया गया। जहां पिस्तौल दिखाकर उससे ब्लैंक चेक पर साइन करा लिए। दो अप्रैल से चार अप्रैल के बीच उसे फोन कर रुपयों की मांग की गई और ब्लैकमेल किया गया। उसे कहा जा रहा है कि उसकी कोई वीडियो उनके पास है। इस तरह उसे परेशान किया जा रहा है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनिल और सविता नामक दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि केमिकल साइंटिस्ट सुधीर चौधरी ने शिकायत दी है। जिसमें बताया है कि उसने प्लॉट बेचने के लिए संपर्क किया था। अब उसे ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगे जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें