फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल मर्डर : मृतकों के सिर बरामद करने के लिए पकड़े गए आरोपियों को लेकर कबाड़ी के गोदाम में पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के सिर बरामद नहीं कर पाई पुलिस, दो आरोपियों से वारदात स्थल पर करवाई निशानदेही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। महिला और उसकी बेटियों की बेरहमी से हत्या करने के मामले का खुलासा होने के बाद अब पुलिस धड़ों के सिर और आरोपी कबाड़ी राजेश को पकड़ने के प्रयास में जुटी है। सीआईए टीम मंगलवार को भी आरोपी मक्खन को लेकर कबाड़ी के गोदाम वाले प्लॉट में पहुंची। यहां उससे निशानदेही करवाई गई। इसके अलावा उसे शवों के टुकड़े फेंकने वाली जगह की भी निशानदेही करवाई गई। इस बार भी मक्खन ने प्लॉट में ही सिर दबाने की बात कही। साथ ही पुलिस टीम को बीच वाले कमरे, जहां तीनों मां-बेटियों को मारा गया, उसकी भी निशानदेही करवाई।
उल्लेखनीय है कि 28 दिसंबर को खरक कलां गांव में सड़क किनारे ड्रम में दो बच्चियों और एक महिला का शव मिला था। शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए थे। इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस मध्य प्रदेश, असम तक पहुंची। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बीते रविवार को इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए बताया था कि नया बाजार वासी कबाड़ी राजेश ने अवैध संबंध छुपाने और महिला द्वारा खर्च मांगने, बड़ी लड़की का आधार कार्ड बनवाने की मांग करने पर दाव से हत्या कर दी थी। इसमें उसके साथ उसका पार्टनर पूनम उर्फ फौजी और कारिंदा एमपी वासी मक्खन भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी मक्खन और पूनम फौजी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले में मंगलवार को भी पुलिस मक्खन को लेकर पहले कबाड़ी के गोदाम और फिर खरक कलां गांव में पहुंची। पुलिस की अलग-अलग टीमें यूपी, पंजाब में छापेमारी कर आरोपी कबाड़ी राजेश की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र ने बताया कि सिर बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्लॉट की खुदाई के बाद भी सिर अभी नहीं मिले हैं तो लगता है कि आरोपी ने सिर कहीं और छुपाए हैं। आरोपी राजेश की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें