फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी फार्म में दिखाई फर्म, धरातल पर नहीं मिली, फर्म संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी फार्म में दिखाई फर्म, धरातल पर नहीं मिली, संचालक पर केस
विज्ञापन

- लाखों की टैक्स चोरी का लगा आरोप, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जीएसटी आवेदन फार्म में फर्म दिखाई, लेकिन जब एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की टीम वहां पहुंची तो फर्म नहीं थी। पुलिस ने फार्म के आधार पर फर्म संचालक रवींद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। साथ ही फर्म संचालक पर लाखों रुपये का टैक्स चोरी करने का भी आरोप है। पुलिस को दी शिकायत में एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर सीआर बिश्रोई ने बताया कि भावना ट्रेडिंग कंपनी के नाम से जीएसटी नंबर के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया गया था। यह फर्म घनश्याम मार्केट में दिखाई गई थी। टीम वहां पहुंची तो नहीं मिली। एक फर्म मिली, जिसमें जिस उत्पादों के लिए आवेदन किया गया था, वे उत्पाद नहीं थी। धोखाधड़ी कर लाखों के टैक्स की चोरी की गई है। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर रवींद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें