फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर ठगी करने वाले काबू, 20 हजार किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भांड फोड़ किया है। यह गिरोह उत्तराखंड व हिमाचल में भी ठगी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर 20 हजार रुपये बरामद किए है जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गुप्त सूचना के आधार हांसी गेट भिवानी में छापेमारी कर एक युवक को काबू किया। युवक की पहचान हिसार जिले के गांव सिसाय वासी 26 वर्षीय अनूप के रूप में हुई। पूछताछ में अनूप ने बताया कि उनका छह युवकों का गिरोह है जो लोगों के एटीएम बदलकर ठगी करता है। 16 जुलाई को बहल में गांव सुधीरवास निवासी धर्मपाल के भतीजे सोनू का एटीएम बदलकर 25 हजार रुपये उसके अकाउंट से निकाले।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक के मुताबिक अनूप ने बताया है कि वो हरियाणा के अलावा उत्तराखंड व हिमाचल में भी ऐसी ही ठगी कर चुके हैं। कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी अनूप के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शराब और जुए के लिए करते है ठगी
एटीएम ठगी के इस गिरोह के सभी सदस्य शराब व जुए के आदि हैं। एटीएम ठगी के सारे पैसे शराब व जुए में लुटा देते हैं। पुलिस के मुताबिक अनूप बीए प्रथम तक पड़ा है और अब पढ़ाई छोड़ इस गैंग से जुड़कर लोगों को ठग रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें