फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेकर घर जा रहे पूर्व सैनिक के 31 हजार उड़ाए

Wed, 16 Sep 2015 12:26 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पंजाब नेशनल बैंक से अपनी पेंशन के रुपये निकलवाकर घर लौट रहे एक पूर्व सैनिक के बैग से 31 हजार छह सौ रुपये चोरी कर लिए गए। गांव बारवास निवासी हवलदार सुखलाल ने बताया मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे वह लोहारू के पंजाब नेशनल बैंक से अपनी पेंशन के 31 हजार 600 रुपये निकला कर अपने कपड़े के एक बैग में रखे थे। वे अपने गांव वापस जाने के लिए जब वो लोहारू के बस स्टैंड से दादरी जाने वाली बस में चढ़ ही रहे थे कि दो तीन लड़के बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें अहसास हुआ कि उनका बैग कोई खींच रहा है बाद में जब उसने बैग को देखा तो बैग पर किसी ब्लेड जैसी चीज के काटने के निशान थे तथा बैग में रखे पेंशन के 31 हजार छह सौ रुपये भी गायब थे। शोर मचाने पर सभी लड़के बस से उतर कर फरार हो गए। बाद में बस स्टैंड के यात्रियों ने उक्त लड़कों को तलाश करने का प्रयास किया, परंतु उनका कही भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें