फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी बरामद करने के लिए आरोपी को लिया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। आभूषण व्यापारी को गोली मारकर चांदी लूट मामले में पुलिस ने लूट की चांदी खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुनार से चांदी बरामद करने के लिए कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस आरोपी से चांदी बरामद करने के लिए सिरसा सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में पुलिस चांदी लूटने वाले छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 13 जून को शास्त्री नगर निवासी आभूषण व्यापारी को गोली मारकर बदमाशों ने 30 किलो चांदी लूट ली थी। चांदी की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिनोद निवासी पवन को व उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया था। मामले में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने चांदी सिरसा के सुनार सुरेश कुमार को बेची थी। पुलिस ने मामले में छापेमारी करते हुए लूट की चांदी खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पवन से चांदी पांच लाख रुपये में पवन से खरीदी थी। उसने रुपये पवन को ही दिए थे। आरोपी से चांदी बरामद करने के लिए पुलिस कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर बरामद किया है। आरोपी ने पहली बार लूट की चांदी खरीदी है या पहले भी खरीद चुका है इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें