फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी महिला कॉलेज छात्र संघ प्रधान स्कूटी से गिरकर घायल, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी महिला कॉलेज की छात्र संघ की प्रधान स्कूटी से गिरकर घायल, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में छात्र संघ की नवनियुक्त प्रधान सोमवार दोपहर कॉलेज के बाहर स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। प्रधान नेे प्रिंसिपल पर मानसिक रूप से परेशान करने, उसे और सभी सीआर को धमकाने के आरोप जड़े। वहीं, प्रिंसिपल ने आरोपों को नकारते हुए छात्र प्रधान पर स्टाफ सदस्यों को परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन छात्र संघ की प्रधान मोनिका जांगड़ा ने बताया कि वह छात्राओं की समस्याओं को लेकर सीआर के साथ प्रिंसिपल से मिलने गई थी। प्रिंसिपल ने उन्हें गेट-आउट बोलते हुए बेइज्जत कर दिया। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा। उन्हें एक रूम दिया गया था, उसकी चाबी भी छीन ली गई है। वह सीआर के साथ स्कूटी पर पीछे बैठ वाइस चांसलर को शिकायत करने जा रही थी कि मानसिक तनाव के कारण उसे चक्कर आ गया और वह स्कूटी से गिर गई। गवर्नमेंट कॉलेज छात्र संघ प्रधान विजय नैन, चौ. बंसीलाल यूनिवर्सिटी छात्र संघ प्रधान राहुल वर्मा ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

प्रधान मोनिका जांगड़ा ने आरोप लगाए कि वे शपथ ग्रहण समारोह करना चाहते हैं और किसी राजनेता को बुलाना चाहते हैं, मगर प्रिंसिपल इंकार कर रही है। छात्राओं की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उसे और सीआर को धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

---
प्रधान मोनिका के आरोप गलत है। पूरा स्टाफ उससे परेशान है। छात्र संघ को कमरा नंबर 38 दिया गया था। दो दिन पूर्व छात्राएं गाने बजाकर उसमें डांस करने लगी तो एक शिक्षिका ने टोका। शिक्षा में व्यवधान के चलते अब उन्हें कॉमन रूम अलॉट किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में राजनेताओं को बुलाने से इंकार किया है। अब यूनिवर्सिटी से वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार कॉलेज में एक कार्यक्रम में आ रहे है। उनके समक्ष शपथ ग्रहण समारोह कराने की बात कही थी, मगर प्रधान राजनेता को बुलाने की जिद पर अड़ी है। प्रधान अब ऑफिस कार्यों में भी दखल कर रही है। स्टाफ सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है।
- मंजू गौतम, प्रिंसिपल, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें