फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं मेरी पत्नी व ससुराल वालों से परेशान था मेरी मौत के वही लोग जिम्मेदार है....

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज के झूठे केस से तंग आकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

भिवानी। मैं मेरी पत्नी और ससुराल वालों से बेहद परेशान था, इन लोगों ने मेरा जीना हराम किया हुआ था। मेरी मौत के लिए ये लोग ही जिम्मेदार हैं। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुझे दहेज के झूठे केस में फंसाया जा रहा है। सुसाइड नोट ये बातें लिख कर कमला नगर में रहने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव कुमार (32) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
गौरव का शव बुधवार उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद था। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास, ससुर, साले सहित सुसराल पक्ष के पांच व्यक्तियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। गौरव के ससुराल के लोग रोहतक के रहने वाले हैं। शहर थाना प्रभारी श्रीभगवान ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी सुरेश ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। सबसे छोटे बेटे 32 वर्षीय गौरव कुमार बवानीखेड़ा तहसील ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। गौरव की शादी दो साल पहले ही रोहतक निवासी स्नेहा के साथ की गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही गौरव के ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। दस माह पहले ही गौरव की पत्नी स्नेहा खुद अपने मायके चली गई और वहां जाकर रोहतक महिला सेल में दहेज मांगने की झूठी शिकायत कर दी। इस बात से गौरव काफी आहत था। इसी से दुखी व परेशान होकर बुधवार सुबह गौरव ने अपने रूम में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
--
सुबह चाय देने गया तो फांसी पर लटका हुआ था बेटा
सुरेश ने बताया कि सुबह करीब सात बजे वह अपने बेटे गौरव को चाय देने के लिए गया तो वह अपने कमरे में लगे पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना सबसे पहले अपने वार्ड के पार्षद प्रवीण चावला व मुख्य लोगों को दी। बेटे की लाश देखकर घर में मातम छा गया।
-----
मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी श्री भगवान व जैन चौक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइट नोट मिला है जिसमें उसने साफ शब्दों में लिखा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी, सास, ससुर, साला, बुआ सास जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

----
पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के पिता सुरेश के बयान पर मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साले व बुआ सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
- श्री भवगान, एसएचओ सिटी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें