फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल देखने के बहाने घर में घुसे दो बदमाश और पिस्तौल दिखा महिला से लूट लिए 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल देखने की बात कह घर में घुसे दो बदमाश, गनप्वांइट पर महिला से लूटे 10 लाख रुपये के गहने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के बाड़ी मोहल्ले में बिजली निगम कर्मचारी बनकर बिजली बिल देखने के बहाने घर में घुसे दो बदमाश कपड़ा व्यापारी की पत्नी को गनप्वाइंट पर लेकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूट ले गए। इतना ही नहीं वारदात के बाद कपड़ा व्यापारी की पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और फोन छीनकर जाते समय घर से करीब 500 मीटर दूर फेंक गए। वारदात दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना पर परिजन और डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्र में भी हड़कंप मचा रहा और लोगों की भीड़ घर के पास लगी रही।
बाड़ी मोहल्ला धनानिया सेवा सदन के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी राकेश ढिगावा वाले के मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। राकेश कुमार की बिचला बाजार में कपड़े का होलसेल का बिजनेस है। दोपहर करीब 12 बजे हेलमेट पहने दो युवक उनके घर आए और डोर बेल बजाई। राकेश की पत्नी सीमा ने दरवाजा खोला तो उक्त युवकों ने कहा कि आपका बिजली बिल देखना है। इस पर सीमा ने जवाब दिया कि राकेश तो दुकान पर है। इसके बाद युवकों ने कहा कि पुराना भरा हुआ बिल दिखा दो, जरूरी है। इस पर सीमा ने कहा कि वह आपकी बात करवा देती है। पुलिस को दिए बयान में सीमा ने बताया कि जब वह फोन लेने के लिए घर में अंदर आई तो दोनों युवक भी उसके पीछे-पीछे अंदर आ गए और फिर पिस्तौल निकाल ली। उसे पिस्तौल दिखाकर उसका फोन छीन लिया और उसे अलमारी खोलने कहा। पहले उससे गले में पहनी सोने की चेन उतरवाई। फिर अलमारी से आभूषण निकलवाए। बदमाश उसके सोने के दो हार, चांदी के सिक्के और अन्य आभूषण ले लिए। बदमाश हेलमेट पहने हुए थे और उसे कमरे में बंद करके भाग निकले। उसका फोन भी आरोपी साथ ही ले गए। बदमाशों द्वारा लूटे गए आभूषणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला ने बताया कि वारदात के समय उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति दुकान पर। दोनों युवक हेलमेट पहने हुए थे और अंदर भी युवकों ने हेलमेट नहीं उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डीएसपी जगत सिंह मोर, शहर थाना प्रभारी, दिनोद गेट चौकी इंचार्ज दशरथ सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास जांच-पड़ताल की।
---
दुकान से घर पहुंचा कारिंदा तो हुआ खुलासा
लूट के बाद दोनों युवक महिला सीमा को कमरे में बंद कर गए। बंद मकान होने के कारण आवाज भी बाहर नहीं आ सकती थी। बदमाश उनका फोन स्विच ऑफ करके घर से करीब पांच सौ मीटर दूर अनारा देवी स्कूल के पास फेंक गए। यह फोन वहां कार्य कर रहे जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिला। कर्मचारियों ने अधिकारी को फोन दिया। अधिकारी ने फोन स्विच ऑन किया और डायल किए हुए नंबर पर मिलाया तो यह नंबर सीमा के पति राकेश का मिला। राकेश उस समय रोहतक जा रहे थे। इसके बाद वह हैरान रह गए और राकेश कुमार ने तुरंत दुकान से कारिंदे को घर भेजा। कारिंदा वहां कर्मचारियों से फोन लेकर घर पहुंचा और आवाज लगाई तो कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद कारिंदा अंदर गया तो कमरे की कुंडी बंद थी और सीमा उसके अंदर बंद थी। इसके बाद मामले का पता लगा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
---
महिला से आभूषण लूटने का मामला सामने आया है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें