फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री से रोका तो किया ठेकेदार का अपहरण, बंधकर बनाकर छीने साढ़े 36 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी/बहल। गांव सुरपुरा कलां में एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री से रोकने का प्रयास करना शराब ठेकेदार को भारी पड़ गया। आरोपित ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शराब ठेकेदार का अपहरण कर उसे अपने ही घर में बंधक बनाकर पीटा और फिर साढ़े 36 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल भी छीन लिए। आरोपितों के चंगुल से निकलने के बाद शराब ठेकेदार को पहले लोहारू सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने भी घायल शराब ठेकेदार के बयान दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

गांव सुरपुरा खुर्द निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह शराब ठेके में साझेदार है। गांव का ही एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा रहा था। जिसे दो-तीन बार अवैध शराब की बिक्री नहीं करने के लिए कहा गया। बावजूद इसके वह नहीं माना। आरोप है कि चार दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे जब वह बस स्टैंड स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन धर्मपाल से 36 हजार पांच सौ रुपये की राशि लेकर मतानी ठेका पर जाने लगा तो इसी दौरान आरोपित अन्य लोगों के साथ वहां आ पहुंचा और उसका जबरन अपहरण कर अपने घर ले गया, जहां ले जाकर उसके हाथ पांव रस्सी से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई और उसकी नगदी व मोबाइल फोन भी छीन लिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकला। जिसके बाद परिजन उसे लोहारू सीएचसी ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर कर दिया गया। बहल थाना से जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि सुरेन्द्र की शिकायत पर रवि, उमेर, राजा, डोली, सुरेंद्र, सुरत, गोपाल, उसकी पत्नी, कुरड़ाराम, उसकी पत्नी गोपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें