फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीएम मिल के वर्कर महेश की थी अधजली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रह्लादगढ़ गांव के पास मिले शव की हुई पहचान
विज्ञापन

भिवानी। प्रह्लादगढ़ गांव के पर निर्जन स्थान पर मिली अधजली लाश की शिनाख्त हो गई है। लाश 20 तारीख से गायब बीटीएम मिल के वर्कर महेश थी। महेश की हत्या क्यों की गई, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पहचान के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रह्लादगढ़ गांव निर्जन स्थान पर वीरवार सुबह पांच बजे अधजली लाश मिली थी। शरीर पर तेजधार के हथियार के निशान के बाद सदर पुलिस ने गांव के सरपंच विनोद यादव की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार सुबह पुरानी टीआईटी कॉलोनी के रहने वाले देवदत्त व कुछ लोगों ने बीटीएम पुलिस चौकी में महेश के 20 तारीख से गायब होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अधजली लाश के बारे में बताया। बाद में परिजनों ने लाश की शिनाख्त महेश के रूप में की।
विज्ञापन

सदर थाना से जांच अधिकारी एसआई वजीर सिंह ने बताया कि महेश के पिता देवदत्त बीटीएम से रिटायर्ड कर्मचारी है और महेश भी बीटीएम में काम करता था। 20 दिसंबर की शाम पांच बजे वह घर से बाहर निकला था, इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि परिजनों ने किसी के साथ रंजिश से इनकार किया है।
--
अंगुठी व छल्ले से हुई पहचान
महेश की पहचान अंगूठी और छल्ले के आधार पर हुई। जांच अधिकारी ने बताया कि महेश ने सांई की अंगूठी और सन्नी नाम लिखा हुआ छल्ला पहनता था। इसी आधार पर परिजन शिनाख्त कर पाए।
विज्ञापन


मोबाइल खोल सकता है राज
मृतक महेश के अधजले शव के साथ पुलिस जली हालत में मोबाइल भी मिला है। मोबाइल सेट आग की लपेट में आने से लगभग क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें