फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के वॉटर टैंक में मिला छह साल के बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
पड़ोसी के होद (वॉटर टैंक) में छह साल के मासूम का शव मिलने से गांव देवराला में तनाव फैल गया। बच्चे के परिजनों का आरोप है कि टोने-टोटके के चक्कर में एक महिला ने बच्चे को अपने हौद में डुबो कर मारा है। गले के पास निशान भी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
यह सनसनीखेज घटना कल शुक्रवार शाम की है। गांव देवराला के दलित मोहल्ले में रहने वाले धर्मेंद्र कालिया का छह वर्षीय बेटा हरीश शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खेलने के लिए घर से निकला। बच्चे को गांव के कुएं के पास खेलते हुए लोगोें ने देखा। बहुत देर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हुई। रात सवा 11 बजे पड़ोसी के घर में बने हौद में हरीश के मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मृतक बच्चे के दादा कर्ण सिंह ने बताया कि सूचना के बाद वे लोग पड़ोसी के घर पहुंचे और बच्चे का बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान मकान मालकिन महिला और उसका बेटा गायब हो गए। पुलिस को दिए बयान में कर्ण सिंह ने बताया कि सोमबीर और उसकी माता ओमपति ने उसके पोते को टोने-टोटके के अंधविश्वास में पानी में डुबो कर मारा है। महिला तंत्र विद्या करती है। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि पुलिस ने मृतक के दादा कर्णसिंह के बयान पर महिला ओमपति और उसके बेटे सोमबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक के परिजनों ने टोने-टोटके की बात कही है, लेकिन अभी तक ऐसी कोई बरामदगी नहीं हुई, जिससे इस बात को बल मिले। पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। यदि ऐसा कोई सुबूत मिलता है तो पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

बच्चे के गर्दन पर निशान, जांचा तो मैल मिला
कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्चे की गर्दन पर निशान के बारे में परिजनों ने बताया। इसके बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से इस निशान की जांच कराई तो पता चला कि गर्दन पर मैल जमा होने की वजह से निशान जैसा लग रहा था। चोट के निशान जैसी बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन


रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत से सदमे में बहनें
टैक्सी ड्राइवर धर्मेंद्र कालिया के तीन बेटी हैं और हरीश इकलौता बेटा था। रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई की मौत से तीनों बहनें सदमे में हैं। 15 वर्षीय रेखा रो-रो कर पूछ रही है कि वह अब किसकी कलाई पर राखी बांधेगी। गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि दो-तीन साल पहले धर्मेंद्र की चौथी बेटी की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें