फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी झगड़ा कर मायके पहुंची तो सुसारियों ने मृतक का अपहरण कर दिया वाररदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी/बहल/लोहारू।
तोशाम क्षेत्र के गांव बुशान निवासी पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी के मायके पहुंचने के बाद ससुरालियों ने युवक का अपहरण किया और उसके बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बिधवान मोड़ झूप्पा में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर पत्नी सहित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बुशान निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके चचेरे भाई रविंद्र और उसकी पत्नी की बुधवार सुबह नौ बजे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद रविंद्र खेत में चला गया और उसकी पत्नी प्रमोद छह वर्षीय बेटे रूद्र को साथ लेकर राजस्थान में अपने मायके हरपालु टिबड़ी वाली चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद रविंद्र का साला अनिल दो-तीन युवकों के साथ गाड़ी लेकर खेतों में पहुंचा और जबरन रविंद्र को गाड़ी में डालकर ले गए। उसके बाद बुधवार को देर रात रविंद्र के मामा गरवां निवासी बीर सिंह का फोन आया कि रविंद्र का शव उसका साला अनिल और उसका मामा कुलदीप झूप्पा में एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गए। उसके बाद वे शव को गरवां ले आए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बहल थाना पुलिस रात को मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लोहारू सीएचसी के शव गृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक रविंद्र के चचेरे भाई कुलदीप की शिकायत पर रविंद्र के साले अनिल, उसकी पत्नी प्रमोद, पत्नी के मामा कुलदीप और तीन अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें