अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गैंगस्टर संपत नेहरा को भिवानी पुलिस मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर रिमांड पर लेगी। संपत नेहरा का भिवानी की तीन वारदात में नाम शामिल है। पूछताछ में उससे अन्य वारदात के खुलासे भी हो सकते हैं। संपत नेहरा की सुरक्षा को लेकर भिवानी पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर संपत नेहरा को 7 जून को गिरफ्तार किया था जिसका हरियाणा के कई केस में नाम सामने आया है। संपत नेहरा का नाम भिवानी के मास्टर बंटी मर्डर, खरौलिया केस सहित एक अन्य मामले में नाम सामने आया है। एसटीएफ ने सोमवार को गैंगस्टर संपत नेहरा को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। मंगलवार को भिवानी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड पर लेगी। संपत नेहरा से भिवानी के अन्य केसों का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि संपत नेहरा को मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। उसकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए सीआईए, एसटीफ टीम लगाई गई हैं।