फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला खारिज किए जाने पर दलित संगठन लाल-पीले

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में जुलूस निकाला, एसपी का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले के बवानीखेड़ा कसबे के राजकीय महिला कॉलेज में कार्यरत महिला सहायक प्रोफेसर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो प्राध्यापकों पर दर्ज मामले को निरस्त करने के विरोध में कई दलित संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला। नाराज लोगों ने एसपी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। बाद में डीसी के मार्फत सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की।
शनिवार को विभिन्न दलित संगठनों के नुमाइंदे यहां नेहरू पार्क में जमा हुए। यहां से जुलूस रूप मेें शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नगर सुधार मंडल कार्यालय के बाहर सरकुलर रोड पर एसपी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया और कहा कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपना आंदोलन ओर तेज कर देंगे। इसके बाद लोग लघु सचिवालय पहुंचे। जहां जसबीर सिंह जमालपुर के नेतृत्व में डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। दलित संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर पीड़ित शिक्षिका को न्याय नहीं मिला तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे और 26 नवंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर जसबीर सिंह जमालपुर, दलबीर उमरा, राजेश चौधरी, राजेंद्र जोगपाल, जोगेंद्र कायला, राज कुमार, आजाद सिंह, जितेंद्र कुमार, ठंडीराम, नारायण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

--
कार्रवाई न होने पर बिफरे लोग
ज्ञापन में कहा गया कि गत अक्तूबर को दलित महिला सहायक प्रोफेसर की शिकायत पर दो सहयोगियों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया, लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। गत चार नवंबर को पुलिस ने इस मामले को ही निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठन इस मामले में कई बार पुलिस अधीक्षक भिवानी से न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
--
आत्मदाह की दी धमकी
पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दोबारा दर्ज करके कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्महत्या तक का कदम उठा सकता है इसके लिए पूरी तरह से सरकार जिम्मेवार होगी।
विज्ञापन

--
लगा लंबा जाम
नेहरू पार्क से चले जुलूस के बाद सरकुलर रोड पर जाम लग गया। नगर सुधार मंडल कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते वक्त भी वाहन जाम में फंसे रहे। सरकुलर रोड से जुलूस आगे बढ़ा तो यातायात सुगम हो सका।
--
फोटो : 04,05 व 06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें