फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंका गया था शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 29 अप्रैल को जुई फीडर नहर में मिले युवक के शव मामले में अब नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि युवक की मौत नहर में डूबने से नहीं बल्कि पीटकर हत्या की गई थी। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मगर मृतक की पहचान नहीं होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस नहर के साथ लगते क्षेत्रों और थाने-चौकियों में संपर्क कर उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को गांव गुजरानी के समीप जुई फीडर नहर में पानी के अंदर एक युवक का गली सड़ी हालत में शव बरामद हुआ था। जिसकी सूचना गांव गुजरानी के चौकीदार रणजीत ने पुलिस को दी थी। गांव गुजरानी के 60 वर्षीय चौकीदार रणजीत ने पुलिस को दी सूचना में बताया था कि 29 अप्रैल को उसे पता चला कि गांव के नजदीक जुई फीडर नहर के नीचे एक युवक की लाश अटकी हुई है। इसकी सूचना रणजीत ने सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गली-सड़ी हालत में शव को पानी से बाहर निकाला और फिर उसे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई रोहतक में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
नग्न अवस्था में था मृतक, हाथ पर गुदा था एनके
जब युवक का शव नहर में देखा गया तो वह नग्न अवस्था में था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो खुलासा हुआ कि छाती में लगी चोटों के कारण उसकी मौत हुई। युवक के हाथ पर एनके गुदा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने में मिसिंग केस खंगालने में जुटी पुलिस
सदर पुलिस अब जुई फीडर नहर से बरामद हुए शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए मिसिंग केस खंगालने में भी जुट गई है। पुलिस अब भिवानी व आसपास के जिलों से इस उम्र वर्ग में लापता हुए केसों का रिकार्ड खंगाल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास में लगी है। हालांकि अभी तक पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं करा पाई है।
मृतक की पहचान नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतक करीबन 30 वर्ष का है और चोटों के कारण उसकी मौत हुई है। जिसके बाद अब हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

विद्याधर, इंचार्ज, गुजरानी चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें