बुढ़ाना। मंदवाड़ा गांव के लिंक मार्ग से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से तीन तमंचे और चोरी की बाइक बरामद की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा के लिंक मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद वरिष्ठ उप-निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक आसिफ पुत्र कासिम, अहसान पुत्र फिरोज व अमजद पुत्र यामीन कस्बे के भारत सिनेमा के पास के रहने वाले है। तीनों के कब्जे से एक-एक तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक लूट की फिराक में खड़े हुए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।